साउथ अफ्रीका लिजेंड्स के कप्तान जांटी रोड्स पहुंचे रायपुर
रायपुर
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूनार्मेंट का आगाज 5 मार्च से होने जा रहा है, इसी सिलसिले में खिलाडियों का राजधानी पहुंचना लगातार जारी है। आज सुबह साउथ अफ्रीका लिजेंड्स के कप्तान जोंटी रोड्स रायपुर पहुंचे। माना विमानतल पर अड्डे पर आयोजन समिति से जुड़े अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वहां से उन्हें नवा रायपुर के होटल मेफेयर ले जाया गया।
Source : Agency

पाठको की राय